Text copied!
CopyCompare
पवित्र बाइबिल - भजन संहिता - भजन संहिता 147

भजन संहिता 147:14-20

Help us?
Click on verse(s) to share them!
14वह तेरी सीमा में शान्ति देता है, और तुझको उत्तम से उत्तम गेहूँ से तृप्त करता है।
15वह पृथ्वी पर अपनी आज्ञा का प्रचार करता है, उसका वचन अति वेग से दौड़ता है।
16वह ऊन के समान हिम को गिराता है, और राख के समान पाला बिखेरता है।
17वह बर्फ के टुकड़े गिराता है, उसकी की हुई ठण्ड को कौन सह सकता है?
18वह आज्ञा देकर उन्हें गलाता है; वह वायु बहाता है, तब जल बहने लगता है।
19वह याकूब को अपना वचन, और इस्राएल को अपनी विधियाँ और नियम बताता है।
20किसी और जाति से उसने ऐसा बर्ताव नहीं किया; और उसके नियमों को औरों ने नहीं जाना। यहोवा की स्तुति करो। (रोम 3:2)

Read भजन संहिता 147भजन संहिता 147
Compare भजन संहिता 147:14-20भजन संहिता 147:14-20