Text copied!
CopyCompare
पवित्र बाइबिल - सभोपदेशक - सभोपदेशक 2

सभोपदेशक 2:18-26

Help us?
Click on verse(s) to share them!
18मैंने अपने सारे परिश्रम के प्रतिफल से जिसे मैंने धरती पर किया था घृणा की, क्योंकि अवश्य है कि मैं उसका फल उस मनुष्य के लिये छोड़ जाऊँ जो मेरे बाद आएगा।
19यह कौन जानता है कि वह मनुष्य बुद्धिमान होगा या मूर्ख? तो भी धरती पर जितना परिश्रम मैंने किया, और उसके लिये बुद्धि प्रयोग की उस सब का वही अधिकारी होगा। यह भी व्यर्थ ही है।
20तब मैं अपने मन में उस सारे परिश्रम के विषय जो मैंने धरती पर किया था निराश हुआ,
21क्योंकि ऐसा मनुष्य भी है, जिसका कार्य परिश्रम और बुद्धि और ज्ञान से होता है और सफल भी होता है, तो भी उसको ऐसे मनुष्य के लिये छोड़ जाना पड़ता है, जिसने उसमें कुछ भी परिश्रम न किया हो। यह भी व्यर्थ और बहुत ही बुरा है।
22मनुष्य जो धरती पर मन लगा लगाकर परिश्रम करता है उससे उसको क्या लाभ होता है?
23उसके सब दिन तो दुःखों से भरे रहते हैं, और उसका काम खेद के साथ होता है; रात को भी उसका मन चैन नहीं पाता। यह भी व्यर्थ ही है।
24मनुष्य के लिये खाने-पीने और परिश्रम करते हुए अपने जीव को सुखी रखने के सिवाय और कुछ भी अच्छा नहीं। मैंने देखा कि यह भी परमेश्‍वर की ओर से मिलता है।
25क्योंकि खाने-पीने और सुख भोगने में मुझसे अधिक समर्थ कौन है?
26जो मनुष्य परमेश्‍वर की दृष्टि में अच्छा है, उसको वह बुद्धि और ज्ञान और आनन्द देता है; परन्तु पापी को वह दुःख भरा काम ही देता है कि वह उसको देने के लिये संचय करके ढेर लगाए जो परमेश्‍वर की दृष्टि में अच्छा हो। यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ना है*।

Read सभोपदेशक 2सभोपदेशक 2
Compare सभोपदेशक 2:18-26सभोपदेशक 2:18-26