Text copied!
Bibles in Hindi

नीतिवचन 21:17-27 in Hindi

Help us?

नीतिवचन 21:17-27 in पवित्र बाइबिल

17 जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल हो जाता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।
18 दुष्ट जन धर्मी की छुड़ौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों के बदले दण्ड भोगते हैं।
19 झगड़ालू और चिढ़नेवाली पत्‍नी के संग रहने से, जंगल में रहना उत्तम है।
20 बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उनको उड़ा डालता है।
21 जो धर्म और कृपा का पीछा करता है*, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।
22 बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।
23 जो अपने मुँह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।
24 जो अभिमान से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।
25 आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।
26 कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।
27 दुष्टों का बलिदान घृणित है; विशेष करके जब वह बुरे उद्देश्य के साथ लाता है।
नीतिवचन 21 in पवित्र बाइबिल