Text copied!
CopyCompare
पवित्र बाइबिल - नीतिवचन - नीतिवचन 14

नीतिवचन 14:23-29

Help us?
Click on verse(s) to share them!
23परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटती होती है।
24बुद्धिमानों का धन उनका मुकुट ठहरता है, परन्तु मूर्ख से केवल मूर्खता ही उत्‍पन्‍न होती है।
25सच्चा साक्षी बहुतों के प्राण बचाता है, परन्तु जो झूठी बातें उड़ाया करता है उससे धोखा ही होता है।
26यहोवा के भय में दृढ़ भरोसा है, और यह उसके संतानों के लिए शरणस्थान होगा।
27यहोवा का भय मानना, जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं।
28राजा की महिमा प्रजा की बहुतायत से होती है, परन्तु जहाँ प्रजा नहीं, वहाँ हाकिम नाश हो जाता है।
29जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है वह बड़ा समझवाला है, परन्तु जो अधीर होता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।

Read नीतिवचन 14नीतिवचन 14
Compare नीतिवचन 14:23-29नीतिवचन 14:23-29