Text copied!
CopyCompare
पवित्र बाइबिल - नीतिवचन - नीतिवचन 12

नीतिवचन 12:12-25

Help us?
Click on verse(s) to share them!
12दुष्ट जन बुरे लोगों के लूट के माल की अभिलाषा करते हैं, परन्तु धर्मियों की जड़ें हरी भरी रहती है।
13बुरा मनुष्य अपने दुर्वचनों के कारण फंदे में फँसता है, परन्तु धर्मी संकट से निकास पाता है।
14सज्जन अपने वचनों के फल के द्वारा भलाई से तृप्त होता है, और जैसी जिसकी करनी वैसी उसकी भरनी होती है।
15मूर्ख को अपनी ही चाल सीधी जान पड़ती है, परन्तु जो सम्मति मानता, वह बुद्धिमान है।
16मूर्ख की रिस तुरन्त प्रगट हो जाती है*, परन्तु विवेकी मनुष्य अपमान को अनदेखा करता है।
17जो सच बोलता है, वह धर्म प्रगट करता है, परन्तु जो झूठी साक्षी देता, वह छल प्रगट करता है।
18ऐसे लोग हैं जिनका बिना सोच विचार का बोलना तलवार के समान चुभता है, परन्तु बुद्धिमान के बोलने से लोग चंगे होते हैं।
19सच्चाई सदा बनी रहेगी, परन्तु झूठ पल भर का होता है।
20बुरी युक्ति करनेवालों के मन में छल रहता है*, परन्तु मेल की युक्ति करनेवालों को आनन्द होता है।
21धर्मी को हानि नहीं होती है, परन्तु दुष्ट लोग सारी विपत्ति में डूब जाते हैं।
22झूठों से यहोवा को घृणा आती है परन्तु जो ईमानदारी से काम करते हैं, उनसे वह प्रसन्‍न होता है।
23विवेकी मनुष्य ज्ञान को प्रगट नहीं करता है, परन्तु मूर्ख अपने मन की मूर्खता ऊँचे शब्द से प्रचार करता है।
24कामकाजी लोग प्रभुता करते हैं, परन्तु आलसी बेगार में पकड़े जाते हैं।
25उदास मन दब जाता है, परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।

Read नीतिवचन 12नीतिवचन 12
Compare नीतिवचन 12:12-25नीतिवचन 12:12-25