Text copied!
Bibles in Hindi

सभोपदेशक 8:5-11 in Hindi

Help us?

सभोपदेशक 8:5-11 in पवित्र बाइबिल

5 जो आज्ञा को मानता है, वह जोखिम से बचेगा, और बुद्धिमान का मन समय और न्याय का भेद जानता है।
6 क्योंकि हर एक विषय का समय और नियम होता है, यद्यपि मनुष्य का दुःख उसके लिये बहुत भारी होता है।
7 वह नहीं जानता कि क्या होनेवाला है, और कब होगा? यह उसको कौन बता सकता है?
8 ऐसा कोई मनुष्य नहीं जिसका वश प्राण पर चले कि वह उसे निकलते समय रोक ले, और न कोई मृत्यु के दिन पर अधिकारी होता है; और न उसे लड़ाई से छुट्टी मिल सकती है, और न दुष्ट लोग* अपनी दुष्टता के कारण बच सकते हैं।
9 जितने काम धरती पर किए जाते हैं उन सब को ध्यानपूर्वक देखने में यह सब कुछ मैंने देखा, और यह भी देखा कि एक मनुष्य दूसरे मनुष्य पर अधिकारी होकर अपने ऊपर हानि लाता है।
10 तब मैंने दुष्टों को गाड़े जाते देखा; अर्थात् उनकी तो कब्र बनी, परन्तु जिन्होंने ठीक काम किया था वे पवित्रस्‍थान से निकल गए और उनका स्मरण भी नगर में न रहा; यह भी व्यर्थ ही है।
11 बुरे काम के दण्ड की आज्ञा फुर्ती से नहीं दी जाती; इस कारण मनुष्यों का मन बुरा काम करने की इच्छा से भरा रहता है।
सभोपदेशक 8 in पवित्र बाइबिल