Text copied!
CopyCompare
पवित्र बाइबिल - नीतिवचन - नीतिवचन 27

नीतिवचन 27:13-19

Help us?
Click on verse(s) to share them!
13जो पराए का उत्तरदायी हो उसका कपड़ा, और जो अनजान का उत्तरदायी हो उससे बन्धक की वस्तु ले-ले।
14जो भोर को उठकर अपने पड़ोसी को ऊँचे शब्द से आशीर्वाद देता है, उसके लिये यह श्राप गिना जाता है।
15झड़ी के दिन पानी का लगातार टपकना, और झगड़ालू पत्‍नी दोनों एक से हैं;
16जो उसको रोक रखे, वह वायु को भी रोक रखेगा और दाहिने हाथ से वह तेल पकड़ेगा।
17जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है।
18जो अंजीर के पेड़ की रक्षा करता है वह उसका फल खाता है, इसी रीति से जो अपने स्वामी की सेवा करता उसकी महिमा होती है।
19जैसे जल में मुख की परछाई मुख को प्रगट करती है, वैसे ही मनुष्य का मन मनुष्य को प्रगट करती है।

Read नीतिवचन 27नीतिवचन 27
Compare नीतिवचन 27:13-19नीतिवचन 27:13-19