Text copied!
CopyCompare
पवित्र बाइबिल - नीतिवचन - नीतिवचन 16

नीतिवचन 16:13-18

Help us?
Click on verse(s) to share them!
13धर्म की बात बोलनेवालों से राजा प्रसन्‍न होता है, और जो सीधी बातें बोलता है, उससे वह प्रेम रखता है।
14राजा का क्रोध मृत्यु के दूत के समान है, परन्तु बुद्धिमान मनुष्य उसको ठण्डा करता है।
15राजा के मुख की चमक में जीवन रहता है, और उसकी प्रसन्नता बरसात के अन्त की घटा के समान होती है।
16बुद्धि की प्राप्ति शुद्ध सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चाँदी से बढ़कर योग्य है।
17बुराई से हटना धर्मियों के लिये उत्तम मार्ग है, जो अपने चालचलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है।
18विनाश से पहले गर्व, और ठोकर खाने से पहले घमण्ड आता है।

Read नीतिवचन 16नीतिवचन 16
Compare नीतिवचन 16:13-18नीतिवचन 16:13-18